मनोज कुमार त्रिपाठी
नौतनवां महाराजगंज। बीते 13 नवंबर बृहस्पतिवार की रात नौतनवां तहसील में धरने की आड़ में अधिवक्ता की चौकी पर शराबियों द्वारा शराब पीकर मस्ती किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।
देखें पूरी खबर 👇 👇https://www.facebook.com/share/v/1D92N81hjq/
बताया जा रहा है जिस समय शराबी शराब पीकर मस्ती कर रहे थे उस समय तहसील के कुछ अधिवक्ता मौके पर पहुंच गए और एतराज किये । सबसे बड़ी बात तो यह है की तहसील परिसर में ही उप जिलाधिकारी तहसीलदार व क्षेत्राधिकारी कार्यालय भी मौजूद है लेकिन शराबियों को उनका भी भय नहीं रहा। इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में आया है जांच कराकर विधिक कार्रवाई होगी।