सिद्धार्थ होटल संघ भैरहवा का भव्य रूप में मनाया गया 19 स्थापना दिवस 

नये बजट के सकारात्मकता को लेकर सरकार और विशेषकर अर्थ मंत्री का हृदय से आभार- चंद्र प्रकाश श्रेष्ठ अध्यक्ष सिद्धार्थ होटल संघ रूपंदेही नेपाल 

मनोज कुमार त्रिपाठी 

भैरहवा नेपाल! नेपाल में बीते 15 गते को सरकार ने बजट प्रस्तुत किया। बजट में सरकार ने व्यापार, पर्यटन के साथ-साथ तमाम चीजों में रियायत की घोषणा की है। जिसको लेकर तमाम संघ संगठनों से लेकर कृषि, व्यापार, पर्यटन, शिक्षा मामले में बड़ी रियायत की घोषणा की है। 

YouTube player

बजट के संबंध में द इंडिया एक्सप्रेस न्यूज के प्रभारी मनोज कुमार त्रिपाठी ने आज सिद्धार्थ होटल संघ रूपंदेही के अध्यक्ष श्री चंद्र प्रकाश श्रेष्ठ से एक्सक्लूसिव बातचीत की।

बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए श्री श्रेष्ठ ने सरकार के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अर्थ मंत्री विष्णु पौड़ेल द्वारा जो बजट प्रस्तुत किया गया है हम उसका स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि हम लोग कई बार अर्थ मंत्री से मिलकर अपनी मांगों को रखे जिसको उन्होंने पूरा किया है। यह देख के लिए एक सकारात्मक कदम है। 

उन्होंने बताया कि गौतमबुद्ध अंतर्राष्ट्रीय एअरपोर्ट से नियमित उड़ान को लेकर भी बजट के दौरान चर्चा में उसके शीघ्र संचालन की बात कही गई है। पर्यटन उद्योग को आयकर और विद्युत छूट में भी रिआयत मिलने की बात बजट में आई है। बजट में सड़क मार्ग से आने वालों के लिए 25 हजार रूपए की जगह 5000 डालर ले आने की छूट दी गई है। व्यापार और पर्यटन व्यवसाय के एक बड़ा सकारात्मक कदम माना जा रहा है। 

इससे पहले भैरहवा स्थित होटल मौर्या में सिद्धार्थ होटल संघ का 19 स्थापना दिवस समारोह भव्य रूप में मनाया गया। 

समारोह में लुंबिनी प्रदेश के मुख्यमंत्री चेत नारायण आचार्य, लुंबिनी प्रदेश के पूर्व मंत्री व विधायक संतोष पांडे, सिद्धार्थ नगर पालिका परिषद भैरहवा के मेयर इश्तियाक अहमद खान, प्रमुख जिलाधिकारी बासुदेव घिमिरे, नेपाल-भारत मैत्री संघ रूपंदेही के अध्यक्ष श्रीचंद गुप्ता समेत बड़ी संख्या में होटल व्यवसाई, उद्योग व्यवसाई, गणमान्य नागरिक तथा पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!