पृथ्वी जयंती तथा राष्ट्रीय एकता दिवस की पूर्व संध्या पर राजा ज्ञानेन्द्र ने देशवासियों को दी ढेर सारी शुभकामना
मनोज कुमार त्रिपाठी
काठमांडू नेपाल! नेपाल में पृथ्वी नारायण शाह की 303 वीं जन्म जयंती तथा राष्ट्रीय एकता दिवस की पूर्व संध्या पर आज राजा ज्ञानेन्द्र बीर बिक्रम शाह देव ने देशवासियों को ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। जयंती कल मनाई जाएगी।
बता दें कि नेपाल के राजा पृथ्वी नारायण शाह की जयंती हर साल 11 जनवरी को मनाई जाती है। इसे पृथ्वी जयंती के नाम से जाना जाता है। पृथ्वी नारायण शाह, नेपाल के पहले राजा थे उन्होंने ही नेपाल को एकीकृत किया था।
पृथ्वी नारायण शाह का जन्म 11 जनवरी, 1723 को गोरखा दरबार में हुआ था।
उनका निधन 11 जनवरी, 1775 को देवीघाट, नुवाकोट में हुआ था। पृथ्वी नारायण शाह ने 1769 में काठमांडू, पाटन, और भदगांव के तीन मल्ल राज्यों को एकजुट किया था।
उन्होंने काठमांडू को नेपाल की राजधानी बनाया था।पृथ्वी नारायण शाह के बाद उनके बेटे प्रताप सिंह शाह ने गद्दी संभाली थी।