भैरहवा में सातवां लुम्बिनीमहोत्सव-2082 परंपरा, पर्यटन और व्यापार का भव्य उत्सव अपने चरम पर पहुंचकर सम्पन्न

मनोज कुमार त्रिपाठी

भैरहवा! भैरहवा में आयोजित सातवां लुम्बिनी महोत्सव–2082 का आज 21 गते, रविवार को बेहद शानदार और गरिमामय माहौल में समापन हुआ। सांस्कृतिक झलक, स्थानीय व्यापार को बढ़ावा, पर्यटन की संभावनाएं और कला के अनूठे प्रदर्शन से सजे इस महोत्सव में पूरे क्षेत्र से भारी भीड़ उमड़ी।

 

YouTube player

 

समापन समारोह में मुख्य अतिथि माननीय धनेन्द्र कार्की की उपस्थिति ने कार्यक्रम के महत्व को और बढ़ाया। वहीं विशेष अतिथि देव करण प्रसाद तलवार तथा माननीय सन्तोष पाण्डे ने अपने संबोधन में महोत्सव के माध्यम से स्थानीय पहचान को अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने की सराहना की।

कार्यक्रम का सफल संचालन चेम्बर ऑफ कॉमर्स, रुपन्देही द्वारा किया गया।

उद्योग व्यापार संगठन, रुपन्देही के अध्यक्ष सचिन रोक्का ने बताया कि यह महोत्सव न केवल व्यापारियों के लिए एक बड़ा अवसर रहा, बल्कि स्थानीय कलाकारों और उद्यमियों के लिए भी प्रेरणादायी मंच सावित हुआ।

समापन के अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, पारंपरिक संगीत, स्थानीय उत्पादों के स्टॉल और हस्तशिल्प प्रदर्शनी ने दर्शकों का मन मोह लिया। आयोजन समिति ने अगले वर्ष महोत्सव को और भी भव्य रूप में लाने की घोषणा की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!