भैरहवा स्थित प्रजापति ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में आज बड़े ही धूमधाम से मनाया गया 89 वां महाशिवरात्रि पर्व 

मनोज कुमार त्रिपाठी 

भैरहवा नेपाल! प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय भैरहवा में आज महाशिवरात्रि पर्व पर शिव जयंती समारोह बड़े ही धूमधाम और श्रद्धापूर्वक मनाया गया।

YouTube player

इस समारोह के प्रमुख अतिथि श्री श्री 1008 शांता नन्द स्वामी जी महाराज, विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री भरत कुमार शाह, पूर्व मंत्री संतोष पांडे, सिद्धार्थ नगर पालिका परिषद भैरहवा की उपमेयर उमा अधिकारी, सिद्धार्थ संज्जाल एसोसिएशन रूपंदेही के अध्यक्ष अनिल कुमार ज्ञवाली,कुल प्रसाद न्योपाने, दिलीप भट्टराई,दीघ राज काफ्ले, कुमार गुरूंग, भरत पोखरेल, विद्या सागर श्रेष्ठ जी, मोतीराम सुवेदी, शैलेन्द्र प्रसाद श्रेष्ठ, कैलाश गुरूंग,माया क्षेत्री, दीपक प्रधान,रूद्र ज्ञवाली,मीना पंथी, गीता न्योपाने, अनूप बराल, दीपक, ट्रैफिक प्रहरी इंचार्ज रंजू केसी मौजूद रहीं। इसके अलावा बड़ी संख्या में संघ-संस्थाओं और समाज के लोग तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। 

अध्यक्षता ब्रह्माकुमारी शांति दीदी ने शिव जयंती के महत्व एवं इसको मनाए जाने के वास्तविक उद्देश्यों के बारे में बताया। उन्होनें बताया कि किस प्रकार हम शिव बाबा के बताए मार्ग पर चल कर अपने जीवन को सफल बना सकते हैं तथा सुखी, संतुष्ट हो खुशी से जीवन जी सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!