होली और रमजान को लेकर प्रशासन अलर्ट, नौतनवां और सोनौली में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

नौतनवां महराजगंज! 

भारत-नेपाल सीमा पर होली और रमजान के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। इसी क्रम में आज सोनौली बॉर्डर और नौतनवां कस्बा सहित सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस सायरनों की गूंज सुनाई दी। नौतनवां के पुलिस क्षेत्राधिकारी जय प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में सोनौली कोतवाली प्रभारी अंकित कुमार सिंह और नौतनवां थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह सोनौली प्रभारी बृजभान यादव, भगवानपुर चौकी प्रभारी रोहित सविता,खनुआ चौकी प्रभारी अभय उपाध्याय समेत भारी संख्या में पुलिस बल के साथ नगर और आसपास के संवेदनशील इलाकों में पैदल गस्त कर फ्लैग मार्च किया।

 

क्षेत्राधिकारी जय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने नागरिकों से किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की और चेतावनी दी कि अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

उन्होंने कहा कि पुलिस की निगाह हर गतिविधि पर बनी हुई है, और बाजारों में लगातार गश्त की जा रही है। प्रशासन ने जनता से भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में होली मनाने की अपील की है। साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया गया है। 

YouTube player

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा का एहसास कराया और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी साझा करने का संदेश दिया। होली के दौरान शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!