कयामत तक बाबरी ढांचे का पुनर्निर्माण नहीं होगा, सीएम योगी का सख्त संदेश

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

लखनऊ! उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबरी ढांचे को लेकर एक बार फिर बेहद सख्त और स्पष्ट बयान दिया है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि बाबरी ढांचे का पुनर्निर्माण न कभी हुआ है और न ही भविष्य में कभी होगा। 

YouTube player

सीएम योगी ने कहा कि जो लोग इस तरह के सपने देख रहे हैं, वे कभी पूरे नहीं होंगे। उन्होंने यह भी जोड़ा कि कयामत तक भी बाबरी ढांचे का पुनर्निर्माण संभव नहीं है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बाराबंकी जिले में श्री राम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित दशम श्री हनुमान विराट महायज्ञ एवं श्री रामचर्चा पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। 

इसी कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में उन्होंने बाबरी ढांचे से जुड़े विवाद पर खुलकर अपनी बात रखी।

सीएम योगी ने कहा कि उनकी सरकार वही कहती है जो करके दिखाती है। उन्होंने राम मंदिर आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि पहले भी कहा गया था कि रामलला वहीं विराजेंगे और मंदिर वहीं बनेगा, और आज पूरा देश इसका साक्षी है।

मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में तीखे शब्दों का प्रयोग करते हुए कहा कि कुछ लोग कयामत के दिन का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन वह दिन कभी आने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग अपने सपनों के साथ ही खत्म हो जाएंगे। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत की सनातन परंपरा और उसकी सांस्कृतिक विरासत आगे बढ़ती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!