दबंगों से पीड़ित ब्राह्मण परिवार ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार 

सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदी डाली गांव का मामला 

पीड़ित अवध किशोर मिश्र ने सोनौली पुलिस से की कार्रवाई की मांग

उमेश चंद्र त्रिपाठी 

सोनौली महराजगंज! सोनौली थाना क्षेत्र के हरदी डाली गांव निवासी अवध किशोर ने अपने पैतृक भूमि पर दबंगों द्वारा कब्जा करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित श्री मिश्र का कहना है कि गांव के कुछ दबंग किस्म के लोगों ने जबरन उनके पैतृक जमीन पर कब्जा जमाने के उद्देश्य से पहले गेट को तोड़ दिया और दीवार के कुछ हिस्से को गिराने की भी कोशिश की।

अवध किशोर मिश्र ने बताया कि 14 जून 2025 की सुबह वह अपने घर के सामने टहल रहे थे, तभी गांव के ही कुछ दबंग लोग लाठी, डंडा और रॉड से लैस होकर वहां आ धमके। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और उसके बाद दीवार और गेट को तोड़ने लगे। आरोप है कि दबंगों ने जमीन के अंदर रखे ईंटों को भी फेंकना शुरू कर दिया, जिससे चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई।

पीड़ित श्री मिश्र ने यह भी बताया कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो दबंगों ने उन्हें मारने के लिए दौड़ा लिया, जिसके बाद वह किसी तरह जान बचाकर नजदीकी पुलिस चौकी खनुवां पहुंचे और घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को आता देख दबंग आरोपी वहां से फरार हो गए।

अवध किशोर मिश्र ने सोनौली कोतवाली में एक शिकायती पत्र देकर मामले में उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दबंगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में सोनौली कोतवाली प्रभारी अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!