गोरक्ष पीठ के प्रधान पुजारी को मुख्यमंत्री ने एक लाख रुपए नकद और प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

चौक बाजार के कृषि फार्म पर नई तकनीक से एक हेक्टेयर भूमि में 100 कुंतल 80 किलो धान की पैदावार का मामला

गोरक्ष पीठ न्यास का सार्थक प्रयास

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज! गोरक्ष पीठ के प्रधान पुजारी आदरणीय कमलनाथ जी की देखरेख में चौक बाजार के कृषि फार्म पर विगत दो वर्षों से नई तकनीक, अच्छे बीज, कृषि विभाग केवीके और अंतर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान के सहयोग से जो प्रयास हुआ है उसके परिणाम स्वरूप एक हेक्टेयर खेत में धान की उपज 100 क्विंटल 80 किलो प्राप्त करने पर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

 

YouTube player

 

 

इस अवसर पर कमलनाथ ने कहा कि गोरखनाथ जी की कृपा से हम आगे भी अन्य फसलों में भी अपना प्रयास बनाए रखेंगे जिससे कृषि क्षेत्र में गोरक्षपीठ न्यास का सार्थक प्रयास और पहल अन्य किसानों को भी प्रेरित करे।

आज का सम्मान समारोह कार्यक्रम बहुत ही भावुक करने वाला था क्योंकि पूज्य महाराज जी के दिशा निर्देश में हम सभी अपने-अपने हिस्से का कार्य आगे बढ़ा रहे हैं।

 

 

आज प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के रूप में पूज्य महाराज जी से ही अन्य मंत्री गण और अतिथियों की उपस्थिति में यह सम्मान चौक बाजार के सभी कृषि कार्य में लगे हुए साथियों और मजदूर वर्ग के साथ ही चौक बाजार की जनता के लिए बहुत ही गौरव का पल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!