नौतनवां के बचपन और एबी इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने आजा भव्य रूप से मनाया बाल दिवस

बच्चे आज बेहतर करेंगे तो कल अपने आप बेहतर होगा- अंजली

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां महराजगंज!आज दिनांक 14/11/25 को नौतनवां के बचपन स्कूल व ए बी इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने चिल्ड्रेंस डे सेलिब्रेट किया। इस अवसर बच्चों ने खूब एन्जॉय किया।

YouTube player

बचपन प्ले स्कूल में आज बाल दिवस एक अलग ही अंदाज में सेलिब्रेट किया गया और बच्चे बहुत खुश थे। बच्चों को पूरे एक हफ्ते का अलग टाइम टेबल मिला जिसमें उन्होंने अपनी क्लासेज अटेंड के साथ ही डांस, गेम्स, rhymes, क्राफ्ट, ड्राइंग, आदि भी सीखा और एन्जॉय किया। आज 14th November को स्पेशल बनाने के लिये स्कूल ने बच्चों के लिये एक आउटडोर विजिट प्लान किया गया जिसमें बच्चे स्कूल से बाहर नौतनवां बाईपास गुरूद्वारे पर गये। वहां उन्होंने बाबा जी का आशीष लिया, प्रसाद लिया और अपने टीचर्स के साथ गुरूद्वारा देखा। बच्चे बहुत खुश और excited थे। बच्चों को खुश देख सभी टीचर्स भी बहुत खुश थे। बच्चों ने स्कूल में अलग अलग गेम्स में हिस्सा लिया जैसे रेस, बॉल रेस, म्यूजिकल स्पून आदि। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

ए बी इंटरनेशनल पर बच्चों ने दो दिन सेलिब्रेट किया पहले दिन क्लास 1-5 & दुसरे दिन क्लास 6-12 क्लास 1-5 का classwise कम्पटीशन था और क्लास 6-12 का housewise। बच्चों ने अलग अलग गेम्स में हिस्सा लिया जैसे long race, volley ball, relay race, kho kho, musical chair, cycle race, lemon spoon race आदि। बच्चों ने food स्टाल भी लगाया और खूब एन्जॉय किया। टीचर्स ने बच्चों के लिये असेंबली किया और उनके लिये फूड स्टाल भी लगाया।‌ सभी बच्चे बहुत खुश थे। गुरूद्वारे पर मंजीत सिंह छाबरा, बॉबी, मंजीत ने बच्चों को स्वीट्स दिया और बच्चों को जीवन में सही अपनाने के लिये कहा। ज्ञानी जी ने स्कूल के लिये अरदास किया। डायरेक्टर अंजली ने सभी का धन्यवाद किया।

ए बी इंटरनेशनल पे चीफ एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर Mr. B. K. Tripathi ने नेहरू जी की फोटो पर पुष्प अर्पण किया और फंक्शन start किया। उन्होंने बच्चों को आशीष दिया aur बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने की कामना की तथा सदैव सही राह पर चलने की सीख दी।

डायरेक्टर अंजली ने सभी को बाल दिवस की बधाई दी और बच्चों को कहा की उन्हें हमेशा अपना हर काम खुश होकर और पुरी ईमानदारी और लगन से करना चाहिए। आप सब देश का भविष्य हैं ।आप सब अपने आज को बेहतर बनाये, कल स्वयं बेहतरीन होगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों का पूर्ण विकास होता है उनका स्किल डेवलप होता है और वो कॉन्फिडेंट होते है।
टीचर्स में रिंकल, श्रद्धा, अंशिका, इशिता, प्रीती, अंजली, प्रियंका, ईशा, मनिता, वैष्णवी, मोनिका, तेजस्वी, प्रतिभा, ज़की, चंदा, राजी, हर्ष, गौसूल, असद, नदीम, अरविन्द, परमजीत, जीतेन्द्र, सोनाली आदि थे 1 बच्चों में क्षितिज, आदृका, विराट, सौम्या, वंश, अनुज, प्रभजोत, सौरभ, रुद्रांश, आर्यवीर, सूर्यांश, लक्षित, शिवांश, कबीर, दिवांश, सामर्थ, मृदुल, देवांश, आदर्श, श्रीनिका, अयांश, रबनूर, सार्थक, अथर्व, नित्या, देव आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!