उमेश चन्द्र त्रिपाठी
महराजगंज! उत्तर प्रदेश विधि विभाग के अध्यक्ष अली आसिफ जमा रिजवी के प्रस्ताव पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष/ पूर्व मंत्री श्री अजय राय द्वारा महाराजगंज जनपद में विधि विभाग के अध्यक्ष के रूप में दीवानी कचहरी महाराजगंज के युवा अधिवक्ता मनीष कुमार सिंह को चेयरमैन/अध्यक्ष नियुक्त किया है जिसका आज जिला कांग्रेस कमेटी महाराजगंज पर जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में हार्दिक स्वागत किया गया।
स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव त्रिभुवन नारायण मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष झिनकू चौधरी, पूर्व चेयरमैन/वरिष्ठ नेता जय प्रकाश लाल, जिला कोषाध्यक्ष कपिल देव शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष संगठन विनोद सिंह और नूर आलम ,विधि विभाग के मंडल अध्यक्ष एडवोकेट महताब खान, श्रमिक नेता उदय प्रताप सिंह आदि उपस्थिति रहे।
जिलाध्यक्ष ने बताया की एडवोकेट मनीष कुमार सिंह घुघली ब्लॉक के बेलवा टीकर गांव के निवासी और बहुत ही होनहार युवा अधिवक्ता है। इनके मनोनयन से जनपद में अधिवक्ता साथी कांग्रेस के विचारों से प्रभावित होकर कांग्रेस को और मजबूत करने का काम करेंगे।
एडवोकेट मनीष कुमार सिंह के महाराजगंज जिले के विधि विभाग का अध्यक्ष बनने पर पर दीवानी कचहरी महाराजगंज के पूर्व अध्यक्ष आरपी सिंह, वर्तमान महामंत्री मनोज तिवारी, वरिष्ठ अधिवक्ता हमीदुल्लाह खान फरेंदा सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम सिंह ,पूर्व अध्यक्ष सुदेश मोहन श्रीवास्तव, फरेंदा तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री परमात्मा सिंह, सुनील मणि त्रिपाठी एडवोकेट, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष (संगठन) विनोद कुमार सिंह एडवोकेट समेत बड़ी संख्या अधिवक्ताओं ने बधाई दी है।