मनोज कुमार त्रिपाठी/उमेश चन्द्र त्रिपाठी
सोनौली महराजगंज!
एसएसबी महानिदेशक अमृत मोहन प्रसाद ने आज मंगलवार को 11:20 बजे के करीब सोनौली बॉर्डर पर पहुंच कर सीमावर्ती क्षेत्रों का जायजा लिया। इस दौरान निर्माणधीन आईसीपी का अवलोकन किया, इस बैठक में आपसी समन्वय स्थापित, कर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने, सीमा पार आने जाने वाले संदिग्ध लोगों पर पैनी नजर रखने, सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के साथ सेवा सुरक्षा व बंधुत्व का भाव जागृत करते हुए आपसी सामंजस्य स्थापित कर अपने कार्यों को निर्वहन करने को एसएसबी के अधिकारियों को निर्देश दिया।

बता दें कि अमृत मोहन प्रसाद पूर्व में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के विशेष महानिदेशक हैं। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने एसएसबी के महानिदेशक के पद पर प्रसाद की नियुक्ति किया है। उनका कार्यकाल 31 अगस्त 2025 तक होगा जिस दिन वह सेवानिवृत्त होंगे। ये ओडिशा कैडर के 1989 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं, जो वर्तमान में सशस्त्र सीमा बल महानिदेशक पद पर आसीन है।

बताते चले कि, एसएसबी महानिदेशक अमृत मोहन प्रसाद ने सर्वप्रथम सोनौली बॉर्डर पर स्थित एसएसबी चौकी पर विभागीय बैठक करते हुए बॉर्डर पर निगरानी बढ़ाने एवं कई बिंदुओं पर निर्देशन दिया, वहीं इसके बाद एसएसबी रोड पर स्थित कैम्प पर पहुंच जवानों के साथ वार्ता किया, इस उपरांत निर्माणधीन आईसीपी का अवलोकन किया।
