मनोज कुमार त्रिपाठी
रूपंदेही। नेपाल-भारत मैत्री संघ की जिला स्तरीय बैठक में संघ के अध्यक्ष श्री श्रीचंद गुप्ता की अध्यक्षता में भव्य रूप से संपन्न हुई। बैठक में संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिय।
इस वर्ष गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को नेपाल-भारत मैत्री संघ द्वारा रूपंदेही जिले के धकधई में धूमधाम से मनाया जाएगा।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारी एवं सदस्य:
श्री श्रीचंद गुप्ता – अध्यक्ष, श्री अकबाल खाँ – उपाध्यक्ष, श्री जया उपाध्याय – उपाध्यक्ष, श्री मधुसूदन खनाल – सचिव, श्री ननील कुमार न्यौपाने – कोषाध्यक्ष, श्री एजाज वारिस – सदस्य , श्री अरुण कुमार श्रेष्ठ- सदस्य , श्री भागरीत गैरे – सदस्य , श्री गनपत प्रसाद गुप्ता – सदस्य , श्री टिका भट्टराई – सदस्य , श्री गणेश पैडेल – सदस्य , श्री सपना हमाल – सदस्य, श्री दुर्गा श्रेष्ठ- सलाहकार संयोजक , श्री सरिता राणा – सदस्य, श्री मोहन सिंह ठाकुरी, श्री दीपक पौडेल-संयोजक सलाहकार , श्री प्रतिमा चौधरी – सदस्य , श्री दुर्गा छेत्री -सलाहकार, श्री टेक मगर – आजीवन सदस्य ।
बैठक के दौरान अध्यक्ष श्री श्रीचंद गुप्ता ने कहा कि नेपाल-भारत के बीच ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत बनाने के लिए संघ निरंतर प्रयासरत रहेगा। उन्होंने 26 जनवरी के आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों को सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया।
इस बैठक ने नेपाल-भारत मैत्री को और प्रगाढ़ बनाने के लिए नए संकल्प लिए और आगामी कार्यक्रमों की योजना बनाई।