पीसीएस परीक्षा 2025 को सकुशल और सुचितापूर्ण संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जनपद के विभिन्न विद्यालयों का किया स्थलीय निरीक्षण

मनोज कुमार त्रिपाठी

महराजगंज 10 अक्टूबर 2025, राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2025 को सकुशल, सुचितापूर्ण सम्पन्न कराये जाने हेतु जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने दोपहर 01 बजे राजकीय बालिका इण्टर कालेज महराजगंज तत्पश्चात जयपुरिया इण्टर कालेज आनन्द नगर तथा लाल बहादुर शास्त्री इण्टर कालेज फरेन्दा का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

 

 

निरीक्षण के दौरान परीक्षा कक्ष तथा निगरानी के दृष्टिगत लगाये जा रहे सीसीटीवी कैमरे व कन्ट्रोल रूम को देखा गया। जयपुरिया इण्टर कालेज में अस्थाई रूप से लाइट की ब्यवस्था कमजोर होने की बात पर एसडीएम फरेन्दा को निर्देश दिया कि पानी की टैंकर व नगर पंचायत की मोबाइल शौचालय की व्यवस्था सुदृढ़ करें। इसी प्रकार लाल बहादुर शास्त्री विद्यालय में खिड़की पर जाली लगाने का कार्य किया जा रहा था। बच्चों के प्रवेशद्वार तथा जाच की व्यवस्था को भी देखा गया ।

 

 

 

पीसीएस परीक्षा के दोनों पालियों में राजकीय बालिका विद्यालय में 400, जयपुरिया इण्टर कालेज में 480 तथा लाल बहादुर शास्त्री इण्टर कालेज में 384 विद्यार्थियो द्वारा भाग लिया जायेगा। लाल बहादुर शास्त्री विद्यालय में निरीक्षण के समय कक्ष निरीक्षको को प्रशिक्षण दिया जा रहा था।

 

निरीक्षण के दौरान एसडीएम फरेन्दा शैलेन्द्र, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा, राजकीय बालिका विद्यालय की प्रधानाचार्य अनामिका पाण्डेय, जयपुरिया इण्टर कालेज प्रधानाचार्य शाकिर हुसैन व लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज के विजय प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी व अध्यापक भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!