महराजगंज जिले में मतदाता सूची अपलोडिंग में शिथिलता पर डीएम ने जताई कड़ी नाराजगी ,लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज! महराजगंज जनपद के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने ग्राम पंचायतों की चुनावी प्रक्रिया के तहत चल रहे डुप्लीकेट मतदाता सूची अपलोड करने के कार्य का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने यह निरीक्षण सदर तहसील और घुघुली ब्लॉक में गणना प्रपत्रक के आधार पर किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मतदाता सूची अपलोड करने में हो रही शिथिलता पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी कार्य में ढिलाई या लापरवाही स्वीकार्य नहीं है और मतदाता सूची को जल्द से जल्द अपलोड किया जाए।

डीएम संतोष कुमार शर्मा ने सदर उप जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि जिस स्तर पर भी लापरवाही बरती जा रही है, उसकी सूचना तत्काल दी जाए और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

डुप्लीकेट मतदाता सूची अपलोड करने का यह महत्वपूर्ण कार्य जिले के सभी ब्लॉकों में युद्धस्तर पर जारी है।

इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला, सदर एसडीएम जितेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार सदर और घुघुली के खंड विकास अधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!