जिलाधिकारी ने ईवीएम और वीवीपैट के सुरक्षित भंडारण एवं सुरक्षा को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर के स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण 

मनोज कुमार त्रिपाठी 

महराजगंज, 21 जुलाई 2025, जिलाधिकारी श्री संतोष कुमार शर्मा द्वारा आज ईवीएम एवं वीवीपैट के सुरक्षित भण्डारण एवं सुरक्षा के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित वीवीपैट के स्ट्रांग रूम के वेयरहाउस / गोदाम का आज निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी महोदय ने निरीक्षण के दौरान सुरक्षा गार्डों की तैनाती, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, विद्युत सुरक्षा आदि का अवलोकन किया। उन्होंने ईवीएम/विविपैट का रखरखाव भारत निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्ट्रांग रूम में नियमानुसार ही प्रवेश को अनुमन्य करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि सीसीटीवी की क्रियाशीलता को 24×7 सुनिश्चित रखें। उन्होंने सीसीटीवी कैमरा, गार्ड की तैनाती, विद्युत इंतजाम, रोस्टरवार कार्मिकों की ड्यूटी आदि को निर्धारित मानकों के अनुसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी महोदय ने ईवीएम / वीवीपैट के सुरक्षित भण्डारण एवं सुरक्षा के सम्बन्ध में माह जुलाई, 2024 का मासिक निरीक्षण रिपोर्ट निर्धारित फार्मेट पर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान अपर उपजिलाधिकारी श्री शैलेंद्र गौतम, श्रीरामकेर सहित अन्य सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!