मर्चवार में चुनावी माहौल गरमाया

प्रमोद यादव को भारी मतों से जिताने की अपील

मनोज कुमार त्रिपाठी 

मर्चवार क्षेत्र में प्रतिनिधि सभा सदस्य (सांसद) पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। क्षेत्र नंबर–4 से प्रत्याशी प्रमोद कुमार यादव को लेकर जनता के बीच उत्साह देखने को मिल रहा है। चुनाव नजदीक आते ही जनसंपर्क अभियान भी तेज हो गया है।

 

YouTube player

 

जनता को संबोधित करते हुए अपील में कहा गया कि प्रमोद यादव को जिताना केवल एक व्यक्ति की जीत नहीं, बल्कि मर्चवार की जनता की जीत और विकास की जीत होगी। अपील में मतदाताओं से सजग रहने और बाहरी प्रभावों से दूर रहकर सही निर्णय लेने का आग्रह किया गया।

समर्थकों का कहना है कि प्रमोद यादव हर सुख-दुख में जनता के साथ खड़े रहे हैं और आगे भी निरंतर क्षेत्र की सेवा करते रहेंगे। चुनाव के इस अहम दौर में उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की जा रही है।

अंत में जनता से चुनाव चिन्ह सूर्य पर मतदान कर प्रमोद कुमार यादव को प्रतिनिधि सभा सदस्य के रूप में चुनने की अपील दोहराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!