प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज की तहसील इकाई नौतनवां की कार्यकारिणी का हुआ गठन

– आलोक जोशी अध्यक्ष व राजा अग्रहरी बने महामंत्री

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज! प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज के नौतनवां तहसील इकाई के कार्यकारिणी की गठन के लिए बुधवार को जिलाध्यक्ष अमित त्रिपाठी की अध्यक्षता में नौतनवां तहसील मुख्यालय के एक निजी सभागार में बैठक आयोजित की गई। जिसमें संगठन को मजबूत करने सहित पत्रकार उत्पीड़न की घटनाओं तथा अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।

अरविंद जायसवाल को उपाध्यक्ष, मो. आरिफ को संगठन मंत्री, कृष्णा गुप्ता को संयुक्त मंत्री, सतीश यादव को कोषाध्यक्ष, विनोद पटवा को मीडिया प्रभारी के रूप में चुना गया। इसके साथ ही दिनेश जायसवाल, आशीष गुप्ता, पुनीत अग्रहरि, श्रवण यादव एवं अभिषेक रौनियार कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए।

बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष अमित त्रिपाठी ने कहा कि प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज पत्रकार हितों के लिए हमेशा तैयार रहता है। जब भी पत्रकारों के ऊपर कोई संकट आएगा तो यह संगठन एकजुट होकर सबसे आगे मिलेगा और संघर्ष करेगा। कार्यक्रम का संचालन अंकित मणि त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर जिला संरक्षक अमितेश त्रिपाठी, जिला महामंत्री आशीष सोनी, अनुज शुक्ला, रमेश यादव, अरुण कुमार, सुनील पांडेय, देवा नन्द यादव, किशन गुप्ता, अभिषेक वर्मा, जेडी खान, अंगद शर्मा, रोहित कन्नौजिया आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!