नौतनवां में बचपन स्कूल का स्थापना दिवस आज बड़े ही धूमधाम और भव्य तरीके से मनाया गया 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

नौतनवां महराजगंज! आज दिनांक 21/7/25 को नौतनवां के बचपन स्कूल व ए बी इंटरनेशनल स्कूल के समस्त विद्यालय परिवार ने एक साथ स्कूल का स्थापना दिवस सेलिब्रेट किया। इस विशेष दिन को सबने विशेष तरीके से सेलिब्रेट किया। बचपन की सबसे छोटी बच्ची अनन्या ने केक काटकर बचपन का बर्थडे सेलिब्रेट किया। सबने केक स्नैक्स और चॉकलेट खाकर स्कूल का बर्थडे सेलिब्रेट किया। सब बहुत खुश थे और सबने आपस में खुशी साझा किया। 

इस अवसर पर डायरेक्टर अंजली ने सभी को विशेष दिन की बधाई दी और सबके प्रति आभार प्रकट किया। 

बता दें कि बचपन स्कूल की स्थापना वर्ष 2010 में हुई थी और आज 2025 तक बचपन का सफर बड़े प्यार व समर्पण के साथ आगे बढ़ रहा है। ईश्वर की कृपा से और सबके आशीर्वाद से हमारा प्यारा सफर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है।  

डायरेक्टर अंजली ने बताया की वर्ष 2010 में एक छोटा सा बचपन रूपी पौधा लगाया गया था और आज 2025 में ईश्वर कि कृपा व आशीर्वाद से तथा सबके साथ व सहयोग से वह नन्हा पौधा ए बी इंटरनेशनल रूपी वृक्ष का रूप ले चुका है। 

स्कूल के चीफ एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने सभी को बधाई दी और बताया कि विद्यालय स्थापना का हमारा एक ही लक्ष्य था बच्चों का सम्पूर्ण विकास और हम अपनी टीम के साथ इस उद्देश्य को पुरा कर रहे है। 

डायरेक्टर अंजली ने कहा शिक्षा और संस्कार दोनों हर बच्चे को देना हमारा कर्तव्य है और हम अपनी टीम के साथ इस कर्तव्य को पुरी ईमानदारी से निभा रहे है। 

 सबने ” long live Bachpan & ABIS ” का नारा लगाया।

प्रिंसिपल ऋषिकेश सिंह, टीचर्स जकी, प्रतिभा, चंदा, राजी, श्वेता, सोनाली, शोभना, पूजा, सौम्या, उजाला, वंदना, रीमा, सुजाता, लौर्रिन, आदित्य, असदुल्लाह, राजमान, अरविन्द, प्रियांशु, परमजीत, हर्ष, सत्यम, किसान, गावशूल, अभिषेक, और आकाश ABIS से थे। 

बचपन से रिंकल, मोनिका, वैष्णवी, कृतिका, अंशिका, प्रियंका, साक्षी, ईशा, मनिता, अंजली, प्रीती, श्रद्धा व हर्षिता थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!