प्रदेश के आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है यूपी दिवस- पदुम नारायण द्विवेदी राज्य सूचना आयुक्त
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
महराजगंज! कलेक्ट्रेट परिसर में शनिवार को उत्तर प्रदेश दिवस का भव्य एवं रंगारंग शुभारंभ हुआ। जिसका उद्घाटन करते हुए राज्य सूचना आयुक्त पदुम नारायण द्विवेदी ने कहा कि यूपी दिवस प्रदेश के आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज विरासत के संरक्षण के साथ-साथ विकास की तेज रफ्तार यात्रा पर अग्रसर है।
प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान ने वैश्विक स्तर पर यूपी की पहचान मजबूत की है, वहीं सुशासन और सुरक्षा के यूपी मॉडल ने निवेशकों के लिए नए द्वार खोले हैं।
विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि यूपी दिवस इसी शक्ति और सामर्थ्य को प्रदर्शित करने का सशक्त मंच है।
विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि प्रदेश निरंतर प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहा है।
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि सरकार विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।
सरस मेले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पाद आकर्षण का केंद्र रहे। सूचना विभाग की ओर आयोजित डिस्ट्रिक्ट गैलरी एवं उत्तर प्रदेश के इतिहास पर आधारित प्रदर्शनी को लोगों ने विशेष रूप से सराहा।
जिले के 14 विभागों के लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत प्रमाण पत्र वितरित किए गए। शिक्षा, स्वास्थ्य, चिकित्सा, युवा कल्याण सहित 12 विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।









