सभी आगंतुकों को अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित

मनोज कुमार त्रिपाठी
भैरहवा नेपाल! होली पर्व समारोह को लेकर नेपाल-भारत मैत्री संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आज बेलहिया स्थित कार्यालय पर बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास पूर्वक होली मिलन समारोह मनाया। समारोह में उपस्थित सभी आगंतुकों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।इस दौरान सभी को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दिया गया।
समारोह के प्रमुख अतिथि नेपाल-भारत मैत्री संघ रूपंदेही के जिलाध्यक्ष श्रीचंद गुप्ता, विशिष्ट अतिथि दुर्गेश गिरी, नलिन शर्मा, उद्योग वाणिज्य संघ के सदस्य गंगा सागर अग्रहरी, पशुपति कांदू,राज कुमार गुप्ता, गंगा राम पराजुली, पशुपति वर्मा,जीवलाल भट्टराई, मनोज कुमार त्रिपाठी, सुनील यादव, दिलीप कुमार हरिजन, त्रिवेणी यादव, रमेश कांदू, विनोद तेली, आमिर खान, विष्णु माया शर्मा,प्यारे लाल, अर्जुन गिरी,समुल्लाह प्रधान,हरि नारायन लोधी, गणेश, संतोष देव, सागर विश्वकर्मा,राजू बस्नेत समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।