भारतीय सेना द्वारा नेपाली सेना को 7.5 टन 20 नग (ALS ) ट्रक एवं 2.5 टन (TATA) ट्रक 30 नग कुल 50 वाहन सुपुर्द किया

मनोज कुमार त्रिपाठी 

सोनौली महराजगंज! एफ समवाय सोनौली 22 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल महराजगंज द्वारा व्यापार एवं पारगमन मार्ग मुख्य द्वार सोनौली से दिनांक 08/02/2026 समय लगभग डेढ़ बजे भारतीय सेना द्वारा नेपाली सेना को 7.5 टन 20 नग (ALS ) ट्रक और एवं 2.5 टन (TATA) ट्रक 30 नग कुल 50 वाहन सुपुर्द किया गया और सभी वाहन को व्यापार एवं पारगमन मार्ग सोनौली से सुगम एवं सुरक्षित मार्ग से सशस्त्र सीमा बल के जवानों द्वारा नेपाली सेना की रवानगी किया गया |   

           

जिसमें भारतीय सेना के अधिकारी, सशस्त्र सीमा बल के अधिकारी एवं जवान और नेपाल सेना के अधिकारी तथा अन्य जवान मौजूद रहे |




इस अवसर पर भारतीय सेना के अधिकारी कर्नल जपेंद्र पाल सिंह और मेजर अर्जुन चौहान तथा अन्य जवान मौजूद रहे|

वहीं नेपाल की तरफ से नेपाल सेना के 

अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल हरी प्रसाद भट्टराई तथा अन्य जवान मौजूद रहे |

22 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल महराजगंज के सहायक कमांडेंट 

सी विवेक, निरीक्षक(सामान्य) प्रशांत कुमार सिंह के साथ अन्य जवानों द्वारा भारत और नेपाल की सशस्त्र सेनाओं के बीच वाहनों के सुचारू रूप से हस्तांतरण को सुनिश्चित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!