अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
नौतनवां ! नौतनवां के ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया की धर्मपत्नी का पार्थिव शरीर रविवार सुबह करीब 9:00 बजे उनके निज आवास नौतनवां छपवा से अंतिम यात्रा के रूप में दो मुहान घाट के लिए रवाना हुआ। शव यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही और अंतिम विदाई दी। दो मुहान घाट पर पहुंचते ही शव यात्रा में शामिल लोगों की भीड़ और अधिक बढ़ गई। कुछ ही देर में विधि-विधान से उनका अंतिम संस्कार किया गया और पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया।


अंतिम यात्रा में नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी शरीक रहे। शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाने और अंतिम दर्शन के लिए जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ क्षेत्रीय जनता का हुजूम उमड़ पड़ा। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की जा रही है।
दो मुहान घाट (मुक्तिधाम घाट) पर नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी, फरेंदा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, नौतनवां के पूर्व विधायक कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह, पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी,नौतनवां नगर पंचायत चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी, भाजपा के वरिष्ठ नेता व समाजसेवी दीपक बाबा, अमित त्रिपाठी उर्फ मंटू,समाजसेवी नन्द लाल जायसवाल, भाजपा नेता प्रदीप सिंह, प्रदीप पांडे, सुधाकर जायसवाल, प्रभुनाथ त्रिपाठी सहित नगर व ग्रामीण क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग, व्यापारी वर्ग, सामाजिक संगठन और आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।





