उमेश चन्द्र त्रिपाठी
नौतनवां महराजगंज! नगर पालिका परिषद नौतनवां में 5 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चल रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान व 11 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चल रहे दस्तक अभियान के प्रचार-प्रसार वाहनों,एंटीलार्वा छिड़काव व फागिंग वाहनों को आज नगर पालिका अध्यक्ष वृजेश मणि त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर विधवत शुरुआत किया।
पालिका अध्यक्ष ने इस अभियान में ज्यादा से ज्यादा जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुए कहा कि “इस मौसम में होने वाले मलेरिया, चिकनगुनिया, इंसेफेलाइटिस, डेंगू, चेचक, हैजा-कालरा, फ्लेग, टीबी आदि जैसी संचारी रोगों के नियंत्रण हेतू हमे समग्र प्रयास करना चाहिए।
इस अवसर पर प्रधान लिपिक रमाशंकर सिंह, सभासद अनिल मद्धेशिया,अनिल जायसवाल, राकेश जायसवाल, सुरेंद्र बहादुर जायसवाल, संतोष श्रीवास्तव, दीपू प्रजापति, सत्यप्रकाश, राजकुमार गौड़, अमित जायसवाल, राकेश श्रीवास्तव,गोविन्द प्रसाद, राधेश्याम, मजीद, विनोद कुमार,कमलेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।







