उमेश चन्द्र त्रिपाठी
नौतनवां महराजगंज! स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए होली क्रास स्कूल नौतनवां के बच्चों द्वारा आज एक विशाल रैली निकाल कर आमजन को स्वच्छता के प्रति सचेत किया गया । रैली में बच्चों ने मिशन शक्ति अभियान को भी आगे बढाते हुए अपने हाथों में बैनर व तख्तियों के माध्यम से नारे लगाते हुए महिलाओं के साथ समान व्यवहार करने का आह्वाहन किया। इस जागरूकता रैली का नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने नगर के गांधी चौक पर स्टाल लगाकर बच्चों को जलपान कराया।

पालिका अध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में कहा कि “स्वच्छ भारत,स्वस्थ भारत का सपना तभी साकार होगा जब हम सभी स्वच्छता को एक जन अभियान बनाते हुए इसकी पहल अपने घर व कार्यालय से करे और महिलाओं को बराबर का दर्जा देकर उनका सम्मान बढ़ायें।
इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर विमला मैरी जोसफ,प्रबन्धक सिस्टर स्टेला,अमित सिंह, सुधीर कुमार, मिस सवीना आबिद,विजय कुमार मिश्रा व छात्रा पूर्वी जोशी, लीजा लिम्बु,साईना,अक्षरा पाण्डेय के अलावा सभासद अनिल जायसवाल,सुरेंद्र बहादुर जायसवाल,संजय मौर्य,दुर्गेश कुमार,राहुल दूबे,राकेश जायसवाल,प्रमोद पाठक,राजकुमार गौड़ आदि लोग उपस्थित रहे।














