उमेश चन्द्र त्रिपाठी
नौतनवां! दीपावली पर्व समाप्त होने के बाद छट्ठ घाटों पर छट्ठ व्रतियों का आना जाना शुरू हो गया है। छट्ठ घाटों पर बढ़ रहे छट्ठ व्रतियों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए आज नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने नौतनवां नगर के तीनों छट्ठ घाटों डॉ0 राम मनोहर लोहिया स्थित छट्ठ घाट, भुंडी छट्ठ घाट व दोमुहान छट्ठ घाट पर नगर पालिका द्वारा किये जा रहे व्यवस्थाओं का जायजा लिया और साफ-सफाई, लाइट आदि सुविधाओं को समय से पूरा करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि “नगर पालिका द्वारा नगर के तीनों छट्ठ घाटो पर सफाई, लाइटिंग,प्रतिमा स्थापना व भक्तों के लिए प्रसाद आदि की व्यवस्था की जा रही हैं,घाट पर आने वाले भक्तों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।


इस अवसर पर सभासद अनिल जायसवाल, राकेश जायसवाल, अभय कुमार,राहुल दूबे,दीपू प्रजापति,गोविन्द प्रसाद,प्रमोद पाठक,रवि त्रिपाठी,सुरेश प्रसाद,मजीद,राधेश्याम, विनोद कुमार,सफीक आदि लोग उपस्थित रहे।












