नौसेना अध्यक्ष ने किया रामलला का दर्शन, सेना की दस गाड़ियों के काफिले के साथ मंदिर पहुंचे एडमिरल

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

लखनऊ अयोध्या! भारतीय नौसेना अध्यक्ष एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने अयोध्या में राम मंदिर का दर्शन किया। दस गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे एडमिरल त्रिपाठी ने रामलला और राम दरबार के दर्शन किए। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया और उन्हें विशेष प्रसाद भेंट किया। दर्शन के बाद उन्होंने मंदिर निर्माण की प्रशंसा की और परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी ली।

भारतीय नौसेना के अध्यक्ष एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने गुरुवार दोपहर राम मंदिर पहुंचकर रामलला व राम दरबार का दर्शन किया। इस दौरान उनके साथ नौसेना व थल सेना के कई बड़े अधिकारी भी रहे।

दोपहर करीब 12 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पर उतरे एडमिरल दिनेश त्रिपाठी लगभग दस गाड़ियों के काफिले के साथ सीधे राम मंदिर पहुंचे। एडमिरल के दर्शन का कार्यक्रम पहले ही पहुंच जाने के कारण सुरक्षा व्यवस्था चौकस थी।

वीवीआईपी द्वार से प्रवेश के बाद सभी गाड़ियां सीधे राम मंदिर के समीप उत्तरी क्षेत्र में पहुंचीं। यहां से उन्हें वीवीआईपी गेट से मंदिर परिसर में ले जाया गया। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने स्वागत कर उन्हें रामलला का दर्शन कराया और विशेष प्रसाद भेंट किया।

इसके बाद उन्हें प्रथम तल पर ले जाकर राम दरबार का दर्शन कराया गया। दर्शन के बाद अभिभूत हुए एडमिरल ने मंदिर निर्माण की प्रशंसा की।

दर्शन के बाद उन्होंने ट्रस्ट पदाधिकारियों और साथ रहे स्थानीय अधिकारियों से परिसर में चल रहे निर्माण की जानकारी ली।

सूत्रों ने बताया कि दर्शन के समय एडमिरल के साथ थल सेना के स्थानीय डोगरा रेजिमेंट सेंटर और लखनऊ मध्य कमान मुख्यालय के कई सैन्य अधिकारी भी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!