महराजगंज जिले की जिला कांग्रेस कमेटी कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

महराजगंज! जिला कांग्रेस कमेटी महराजगंज की नई कार्यकारिणी की सूची को कांग्रेस संगठन की ओर से औपचारिक रूप से स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इसके साथ ही यह निर्देश भी दिया गया है कि सभी मनोनीत पदाधिकारियों को उनके दायित्वों की जानकारी जिला स्तर से दी जाए और उनसे संगठनात्मक कार्यों में पूर्ण सहयोग प्राप्त किया जाए। 

 

यह निर्णय संगठनात्मक मजबूती और आगामी राजनीतिक रणनीतियों को धार देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

बता दें कि इस नवगठित कार्यकारिणी में अनुभवी नेताओं के साथ-साथ युवा, महिला और विभिन्न सामाजिक वर्गों के प्रतिनिधियों को जगह दी गई है, जिससे कांग्रेस की “सबका साथ-संगठन का विकास” की भावना परिलक्षित होती है। कार्यकारिणी में कुल 60 से अधिक पदाधिकारी शामिल किए गए हैं।

संगठन में कपिलदेव शुक्ला गुड्डू को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। उपाध्यक्ष पद पर विनोद कुमार सिंह, डॉ. रामनारायण चौरसिया, गामा प्रसाद, नूर आलम, गंगाजल चौरसिया, ई. शिवपूजन, राजन शुक्ला, रामसूरत पटेल और पूर्णमासी यादव को नियुक्त किया गया है। इन सभी नेताओं को संगठन की रीढ़ माना जा रहा है।

महासचिव के रूप में रीता भारती, कुंज बिहारी निषाद, दिग्विजय पटेल, अफजल अब्बासी, परशुराम यादव और अम्बरीश शाही सहित कई अन्य प्रमुख कांग्रेसजनों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा, सचिव पद की जिम्मेदारी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को दी गई है, जिनमें मनोज त्रिपाठी उर्फ चन्दन त्रिपाठी, केसी पांडे, जय प्रकाश शाही, श्याम करन पासवान, अमरजीत निषाद, क्षितिज सिंह, श्रीकांत निषाद, चंद्रसेन सिंह, लालू यादव, तामेश्वर पाण्डेय, नरेन्द्र सिंह, बृजकिशोर सिंह, इसरार, कमलेश सहानी, मुकेश उपाध्याय, वेद प्रकाश मिश्रा, मास्टर हरिलाल निषाद जैसे नाम शामिल हैं।

महिलाओं को भी संगठन में सशक्त भूमिका दी गई है। महिला सचिवों में बिन्दु गुप्ता, रेखा यादव, बिन्दु मौर्या, वन्दना देवी, रंजना देवी, गंगोत्री देवी, निर्मला भारती, सुनैना, सरस्वती देवी आदि का नाम प्रमुख है।

पूर्व चेयरमैन आनन्द नगर जय प्रकाश लाल को मीडिया चेयरमैन और गोपाल शाही को प्रवक्ता पद पर नियुक्त किया गया है, जो मीडिया और जनसंपर्क के मोर्चे पर संगठन की बातों को जनमानस तक पहुंचाएंगे।

इस कार्यकारिणी की स्वीकृति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। यह नई टीम जिला स्तर पर कांग्रेस की जड़ों को मजबूत करने और आमजन से बेहतर संवाद स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएगी। संगठन को उम्मीद है कि सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!