विश्व हिंदू परिषद गोरक्ष प्रांत स्थापना दिवस पर नौतनवां में आयोजित कार्यक्रम में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री ने दिया मार्गदर्शन
मनोज कुमार त्रिपाठी
नौतनवां महराजगंज! विश्व हिंदू परिषद गोरक्ष प्रांत के स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को नौतनवां कस्बे के एक प्रतिष्ठित मैरिज हॉल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विश्व हिंदू परिषद, नौतनवां गोरख प्रांत इकाई द्वारा किया गया था, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री श्री चंपत राय जी ने समारोह को संबोधित किया।

अपने ओजस्वी वक्तव्य में श्री चंपत राय ने कहा कि “कठिन परिस्थितियों में हंसकर कार्य करने वाले व्यक्ति में ही निखार आता है।” उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि महापुरुषों के जीवन से हमें सीख लेनी चाहिए। धर्म को जानने और समझने के लिए भगवान श्रीकृष्ण के ग्रंथों का अध्ययन करना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा, “व्यक्ति जब तक परंपराओं से जुड़ा है, तब तक वह जीवित है। जिस दिन परंपराओं से उसका नाता टूटता है, वह दिन उसकी मृत्यु के समान है।” समाज और राष्ट्र को जोड़कर रखने की जिम्मेदारी हिंदू समाज की है। आज आवश्यकता है कि हम सभी में स्वाभिमान का भाव जागे और हम जमीन से जुड़कर चलें। कार्यक्रम प्रारंभ होने से पहले भगवान श्री कृष्ण के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।


कार्यक्रम के अंत में स्थानीय पदाधिकारी सुधाकर जायसवाल ने अयोध्या से पधारे श्री चंपत राय जी को फूल माला पहना कर सम्मान किया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए नगर के सम्मानित लोग उपस्थित रहे, जिनमें नौतनवां नगर अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, गौतम जोशी,ओम प्रकाश वर्मा, कुमार नागेंद्र, परमात्मा अग्रहरि, राजेश, शगुन श्रीवास्तव, दीपेश, अरविंद सिंह, लेहड़ा मंदिर के महंत ओम प्रकाश पाण्डेय, जिलाध्यक्ष परमात्मा, नगर अध्यक्ष हिंमाशु, संतोष जायसवाल, प्रांत संगठन मंत्री राजेश जी, सहित तमाम गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
कार्यक्रम राष्ट्र भक्ति और सांस्कृतिक मूल्यों के संदेश से ओत-प्रोत रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन चंद्र प्रकाश मिश्रा ने किया।







