नेपाल में नए शक्ति का उदय: नागरिक बचाव महाअभियान बना राजनीतिक विकल्प

 

मनोज कुमार त्रिपाठी

काठमांडू। नेपाल में इस समय राजनीतिक अस्थिरता, सत्ता संतुलन और चरम भ्रष्टाचार के कारण आम जनता के बुनियादी समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। इसी पृष्ठभूमि में नागरिक बचाव महाअभियान नेपाल एक सशक्त प्रतिपक्ष के रूप में उभरकर जनता के सामने आया है। यह संगठन आम लोगों की समस्याओं को समझने और अपने अभियान के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए नागरिक जागरण अभियान के तहत घर-द्वार कार्यक्रम चला रहा है।

अभियान के केंद्रीय प्रवक्ता एवं सांस्कृतिक विभाग प्रमुख माधव कल्पित ने जानकारी दी कि पारंपरिक दलीय व्यवस्था विफल होती जा रही है और सरकार जनता की मूलभूत समस्याओं से बेखबर बनी हुई है। ऐसे में यह अभियान राजनीति में एक नए विकल्प के रूप में स्थापित होने में सफल हो रहा है।

 

सांस्कृतिक क्षेत्र से उभरकर आए माधव कल्पित बेहद कम समय में नेपाली जनता के बीच लोकप्रिय बन चुके हैं। नागरिक बचाव महाअभियान के तीसरे वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन आगामी फाल्गुन १ गते (फरवरी के मध्य) को झापा जिले के दमक में किया गया है। इस आयोजन में अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मेची अंचल संयोजक मधुकर सिटौला के अनुसार, माधव कल्पित के नेतृत्व में घर-द्वार जनसंपर्क अभियान सक्रिय रूप से संचालित किया जा रहा है।

 

YouTube player

 

इस महाअभियान को नेपाल की राजनीति में एक नए शक्ति के रूप में देखा जा रहा है, जो जनता के अधिकारों और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!