उमेश चन्द्र त्रिपाठी
नौतनवां महराजगंज! आगामी नवंबर माह में पड़ने वाले श्री गुरुनानक जयंती के परिप्रेक्ष्य में आज नौतनवां के गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा से सिख समाज द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी के भाजपा नेता जीतेंद्र जायसवाल के कैंप कार्यालय पर पहुंचने पर उन्होंने प्रभातफेरी में उपस्थित लोगों का स्वागत किया और फल वितरित कर श्री गुरुनानक जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता ने बताया कि पिछले 10 वर्षों से अधिक समय में सिख समाज द्वारा निकाली जाने वाली प्रभातफेरी के प्रथम दिन वह स्वागत कर प्रसाद के रुप में फल वितरित करने का कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि श्री गुरुनानक देव जी में उनकी अटूट आस्था है।
इस अवसर पर गुड्डू सिंह, शत्रुघ्न जायसवाल, विंध्याचल मद्धेशिया, उदयभान चौधरी,अमन आनन्द, दीपक जायसवाल, सरदार मंजीत सिंह, बलजीत सिंह डाबी, रविन्द्र सिंह, अमरेन्द्र सिंह,शम्मी सिंह, सन्नी सिंह, परमजीत सिंह,सोनू सिंह, सहेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, अजीत सिंह,सरन कौर, राजिंदर कौर,नीना कौर, भूपेंद्र कौर, सुरेन्द्र कौर, नरेंद्र कौर, हरप्रीत कौर समेत बड़ी संख्या में सिख समाज मौजूद रहे।














