भैरहवा में सोट्टो नेपाल लुम्बिनी प्रदेश की छठी वार्षिक साधारण सभा एवं तीसरा अधिवेशन आयोजित

मनोज कुमार त्रिपाठी 

भैरहवा।

पर्यटन क्षेत्र को सशक्त बनाने और आपसी कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोसाइटी ऑफ ट्रैवल एंड टूर ऑपरेटर्स नेपाल (सोट्टो-नेपाल) लुम्बिनी प्रदेश इकाई द्वारा छठी वार्षिक साधारण सभा एवं तीसरा अधिवेशन भव्य रूप से आयोजित किया गया।

 

YouTube player

 

                     

कार्यक्रम का आयोजन शनिवार, माघ 10, 2082 को होटल नान्स, भैरहवा में किया गया। अधिवेशन की थीम “Together for Tourism and Direct Connectivities” रही, जिसमें पर्यटन क्षेत्र में आपसी सहयोग, सीधी कनेक्टिविटी और व्यावसायिक विस्तार पर विशेष चर्चा की गई।

इस कार्यक्रम के प्रमुख प्रायोजक के रूप में हिमालयन डिस्टिलरी लिमिटेड, जावलाखेल डिस्टिलरी प्रा. लि. एवं गोरखा ब्रुअरी लिमिटेड रहे, जबकि होटल नान्स प्रा. लि. ने सह-प्रायोजक की भूमिका निभाई।

                     

अधिवेशन का आयोजन सोट्टो नेपाल, लुम्बिनी प्रदेश द्वारा किया गया, जिसमें प्रदेश भर से ट्रैवल एवं टूर ऑपरेटर्स, पर्यटन व्यवसायी और संबंधित क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान संगठन की गतिविधियों की समीक्षा, भावी कार्ययोजना तथा पर्यटन प्रवर्द्धन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया।

आयोजकों ने उम्मीद जताई कि इस अधिवेशन से लुम्बिनी प्रदेश के पर्यटन उद्योग को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!