गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य शोभा यात्रा
रात्रि में कलाकारों द्वारा आयोजित हुआ भव्य देवी जागरण
मनोज कुमार त्रिपाठी
सोनौली महराजगंज! 7 नवंबर को चंचाई देवी मंदिर परिसर से निकली भव्य शोभा यात्रा ने पूरे क्षेत्र में आस्था और उत्साह का अद्भुत माहौल बना दिया। सुबह मंदिर में वरिष्ठ पत्रकार उमेश चन्द्र त्रिपाठी ने सपत्नीक विधिवत पूजा-अर्चना की उसके बाद यात्रा की शुरुआत की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
पूरा विडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇 👇
https://www.facebook.com/share/v/17dACMtDcn/
पारंपरिक वाद्ययंत्रों, जयघोषों और ध्वज पताकाओं के बीच शोभा यात्रा आगे बढ़ी। स्थानीय लोगों ने पूरे मार्ग पर फूल वर्षा और स्वागत के जरिए अपनी आस्था प्रकट की। यह यात्रा वर्षों से चली आ रही धार्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जाती है, जिसे देखने और इसमें शामिल होने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचे।
व्यवस्था को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित बनाने के लिए पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय स्वयंसेवकों की टीम लगातार सक्रिय रही। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था के बिना शोभा यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

इस अवसर पर नगर पालिका नौतनवां के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी,भाजपा के वरिष्ठ नेता व समाजसेवी दीपक बाबा, भाजपा के वरिष्ठ नेता जीतेंद्र जायसवाल, दिलीप त्रिपाठी, अमित त्रिपाठी,रवि त्रिपाठी, संतोष पांडे, ब्रम्हानंद पांडे,शिव कुमार शर्मा, ज्वाला शुक्ला, अमित जायसवाल, रिंकू जायसवाल, सुनील त्रिपाठी, अमित कुमार त्रिपाठी उर्फ मंटू,कृष्ण कुमार सिंह, शनि मद्धेशिया,रिंकू पाठक,प्रमीत मिश्रा, वीरेंद्र यादव,काशीनाथ गौड़, राजेश गुप्ता, सुजीत यादव, ज्ञान चंद सहानी, रवि गुप्ता, अभिषेक वर्मा, विवेक श्रीवास्तव, नन्दलाल चौहान, चंद्र भान सहानी, श्याम प्रीत यादव, मुकेश चौहान, सुभाष चौहान, सुग्रीव चौहान समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। रात्रि में देवी जागरण में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। सभी ने देवी गीत भरपूर आनंद उठाया।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता और समाजसेवी दीपक बाबा ने कहा कि नौतनवां विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय और यशस्वी विधायक आदरणीय ऋषि त्रिपाठी जी का पूरे क्षेत्र के मंदिरों में विशेष योगदान रहा है हम और यहां की सम्मानित जनता हृदय से उनका आभार प्रकट करती है। दीपक बाबा ने क्षेत्र के समस्त जनों के प्रति आभार प्रकट करते हुए सभी के कल्याण की कामना की।






