उमेश चन्द्र त्रिपाठी
काठमांडू! नेपाल की वादियों में एक बार फिर बड़े पैमाने पर भारतीय पर्यटक बढ़े हैं। धार्मिक पर्यटक स्थलों सहित हिमालयन ट्रेकिंग, साहसिक खेल भारतीयों को लुभा रहे हैं। इसी वजह से भारतीय पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है और नेपाल पर्यटन में बूम आ रही है। वहीं, नेपाली पर्यटन से जुड़े लोग भारतीयों को लुभाने के लिए नई-नई स्कीम ला रहे हैं। मुख्य पर्यटन सीजन अक्टूबर के महीने में ही 128,443 पर्यटक नेपाल पहुंचे हैं, जो पिछले साल इसी महीने की तुलना में 3.3 प्रतिशत अधिक हैं। अक्टूबर 2024 में 124,391 पर्यटक आए थे। खास बात यह है कि इस महीने अमेरिकी और यूरोपीय पर्यटकों के आगमन में अच्छी वृद्धि हुई है।

हालांकि भारतीय पर्यटकों की संख्या सबसे ज्यादा है। अक्टूबर में भारत से 17,298 पर्यटक आए, वहीं अमेरिका से 13,286 पर्यटकों के आंकड़े उपलब्ध हैं। ब्रिटेन से 8,718 पर्यटक आए, जबकि चौथे स्थान पर चीन रहा जहां से 6,755 पर्यटक नेपाल पहुंचे हैं। इसी तरह जर्मनी से 6,366 पर्यटक आए हैं। इस अवधि में नेपाल पहुंचने वाले कुल पर्यटकों में यूरोपीय लोगों की हिस्सेदारी 31.6 प्रतिशत है।
यूरोपीय देशों से 40,600 पर्यटक नेपाल आए हैं। दक्षिण एशियाई देशों (सार्क) से 22.6 प्रतिशत पर्यटक आए हैं। भारत के साथ इन देशों के लोगों की रही भागीदारी भारत सहित इन देशों से 29,060 पर्यटक आए हैं। अन्य एशियाई देशों से 23,127 पर्यटक आए हैं। 16,407 पर्यटक अमेरिका से और 6,814 पर्यटक ओशिनिया क्षेत्र से आए हैं। इसी तरह मध्य पूर्वी देशों से 3,548 पर्यटक आए हैं।

अफ्रीका से 443 लोगों के आने के आंकड़े हैं। अन्य क्षेत्रों से 8,444 पर्यटक नेपाल में प्रवेश कर चुके हैं। इस शरद ऋतु के मौसम में 175 टीमों के 1,450 पर्वतारोहियों ने परमिट प्राप्त किया है। इससे सरकार को अब तक 255.1 मिलियन रुपये की रॉयल्टी मिल चुकी है। 10 महीनों में 943,000 पर्यटक पहुंचे नेपाल नेपाल पर्यटन बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार इस साल के पहले 10 महीनों में कुल 943,716 पर्यटक नेपाल आए। यह संख्या पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में थोड़ी अधिक है। 2024 के 10 महीनों में 941,024 पर्यटकों ने नेपाल का दौरा किया। 10 महीनों में पर्यटकों के आगमन के मामले में भारत पहले स्थान पर है। भारत से 243,350 पर्यटक नेपाल गए हैं। अमेरिका दूसरे स्थान पर है। 10 महीनों में 93,985 अमेरिकी नेपाल गए हैं। जबकि चीन तीसरे स्थान पर है और वहां से 78,929 लोग आए हैं। सिद्धार्थ होटल एसोसिएशन भैरहवा के अध्यक्ष सीपी श्रेष्ठ ने बताया यह आंकड़ा हवाई मार्ग से आने वाले यात्रियों की है।


स्थल मार्ग से आने वाले भारतीय पर्यटकों को अगर जोड़ा जाए तो भारतीयों की संख्या 10 गुनी ज्यादा हो जाएगी। वहीं काठमांडू के कुशुम एअरपोर्ट होटल के प्रोप्राइटर विष्णु पौड़ेल कहते हैं कि धार्मिक यात्रा के कारण भारतीय पर्यटकों की संख्या बहुत ज्यादा बढ़ रही है।