गोपुराष्टमी पर गौसेवा का पुण्य: योगी सोमनाथ ने बताया गोशाला की सेवा भावना

मनोज कुमार त्रिपाठी

बुटवल (देवदर)। गौ पौराष्टमी के पावन अवसर पर बुटवल के देवदर स्थित गोशाला में विशेष पूजा और गौसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। गोशाला के संचालक योगी सोमनाथ ने बताया कि यह गोशाला पिछले सात वर्षों से संचालित है और यहां वर्तमान में पाँच सौ गौ माताओं की सेवा की जा रही है।

YouTube player

योगी सोमनाथ ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में घायल या अपाहिज हुई गौ माताओं को यहां लाकर पहले उनका उपचार किया जाता है और स्वस्थ होने पर उनकी सेवा की जाती है। उन्होंने कहा, “हमारी गौ माताएं दूध से अधिक आशीर्वाद देती हैं, यही हमारी सबसे बड़ी संपदा है।”

गोशाला में पंचगव्य चिकित्सा का कार्य भी निरंतर चल रहा है। योगी सोमनाथ ने बताया कि सरकार से आंशिक सहयोग प्राप्त होता है — “हमारी गोशाला का मासिक खर्च करीब 10 से 12 लाख नेपाली रुपये है, जबकि नगरपालिका से केवल 5 लाख वार्षिक सहयोग मिलता है। शेष खर्च जनता जनार्दन और गौभक्तों के दान से पूरा किया जाता है।”

गौ पौराष्टमी के अवसर पर योगी सोमनाथ ने कहा, “यह दिन अत्यंत पवित्र और पुण्यदायी है। आज ही के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने गौचरन की शुरुआत की थी। इसलिए यह दिन गौ पूजकों और भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है।”

पूरे आयोजन में भक्ति, श्रद्धा और सेवा भाव का अद्भुत संगम देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!