मिशन शक्ति के तहत बेहतर कार्य करने को लेकर सोनौली थाने पर तैनात उप निरीक्षक प्रिया तिवारी को डीआईजी ने किया सम्मानित

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

सोनौली महराजगंज! पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर जोन के निर्देशों के क्रम में मिशन शक्ति फेज 5.0 के रजिस्टर की समीक्षा की गई जिसमें थाना सोनौली जनपद महाराजगंज के रजिस्टर में दिए गए एसओपी के अनुसार प्रविष्टियों का अंकन होना पाया गया। 

उक्त के क्रम में डीआईजी गोरखपुर जोन द्वारा मिशन शक्ति पर नियुक्त सभी अधिकारी/कर्मचारीगण का उत्साह वर्धन करते हुए मिशन शक्ति प्रभारी उ0नि0 प्रिया तिवारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यह मिशन शक्ति थाना सोनौली पर नियुक्त सभी अधिकारी/कर्मचारीगण के मेहनत व लगनशीलता का परिणाम है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!