महराजगंज में चोरों के हौसले बुलंद, शादी के लिए जुटाया सामान ले उड़े बदमाश

कोल्हुई थाना क्षेत्र में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के आभूषण समेत कीमती सामान गायब

दिलीप त्रिपाठी 

महराजगंज जिले में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरा-सोहट से सामने आया है, जहां चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर बेटी की शादी के लिए जुटाए गए कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया।

 

YouTube player

 

जानकारी के अनुसार, घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण और कई अन्य कीमती सामान चोर चोरी कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि यह सामान परिवार ने अपनी बेटी की शादी के लिए बड़ी मेहनत से इकट्ठा किया था, जिसे चोरों ने पलभर में गायब कर दिया।

 

 

 

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है और लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!