यह उपलब्धि पूरी टीम के सामूहिक प्रयास, अनुशासन तथा जनसेवा के प्रति समर्पण का परिणाम – जिलाधिकारी 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

महराजगंज! राज्य स्तर से जारी दिसंबर माह के समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) रिपोर्ट में नौतनवां व फरेंदा तहसील ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सदर तहसील 55 वें एवं निचलौल तहसील 83 वें स्थान पर रही।

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि आईजीआरएस प्रणाली के अंतर्गत जनता की शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को प्राथमिकता दी जाती है। फरेंदा व नौतनवां तहसील प्रशासन ने सभी शिकायतों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित किया, जिससे जनता का विश्वास पुलिस के प्रति और मजबूत हुआ है। 

उन्होंने बताया कि तहसील स्तर पर शिकायतों की सतत निगरानी, अधिकारियों की जवाबदेही तथा तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग से यह उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त हुआ है।

जिलाधिकारी ने इस सफलता पर समस्त राजस्व कर्मियों एवं अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरी टीम के सामूहिक प्रयास, अनुशासन, तथा जनसेवा के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में भी जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सभी को प्रतिबद्ध रहना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!