तस्करी का 118 बोरी ब्राजीलियन मक्का, दो अदद पिकअप के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने बरामद सामान और गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को नौतनवां कस्टम को सुपुर्द कर दिया

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां महराजगंज! पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सोमेन्द्र मीना के नेपाल राष्ट्र के सीमावर्ती थानों को तस्करी के रोकथाम हेतु सख्त निर्देश के अनुपालन मे अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सिद्धार्थ के निर्देशन, पुलिस क्षेत्राधिकारी महोदय नौतनवां अंकुर गौतम के मार्ग दर्शन में थानाध्यक्ष नौतनवां पुरुषोत्तम राव के कुशल नेतृत्व में थाना नौतनवां पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर दिनांक 24.12.2025 को संमय 06.00 बजे घटनास्थल पिपरहवा घाट से कुल 118 बोरी ब्राजिलियन (विदेशी) मक्का, दो अदद पिकअप व तीन अदद अभियुक्त अन्तर्गत घारा -111 कस्टम अधिनियम में बरामद कर अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु कस्टम कार्यालय नौतनवां रवाना किया गया।

 

इस संबंध में दुर्गा शंकर पुत्र धर्मवीर चौधरी निवासी हरदी डाली थाना नौतनवां जनपद महराजगंज,विनोद पुत्र बनारसी निवासी हरदी डाली थाना नौतनवां जनपद महराजगंज और दशरथ सहानी पुत्र महेन्द्र सहानी निवासी सिंहपुर कला थाना नौतनवां जनपद महराजगंज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

बरामद और गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 मनीष कुमार थाना नौतनवां, का0 शैलेन्द्र मौर्या थाना नौतनवां,SI/GD जतिन सिंह (SSB 66 BN), ASI/GD फुलेश्वर गोहायी (SSB 66 BN), CT/GD मन्जेश पटेल (SSB 66 BN),CT/GD रोहित सिंह (SSB 66 BN),CT/GD अमन कमलापुरी (SSB 66 BN),CT/GD शिव प्रजापति (SSB 66 BN) शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!