मनोज कुमार त्रिपाठी
किशनगंज बिहार !भारत- नेपाल सीमा पर एक संदिग्ध तिब्बती नागरिक को हिरासत में लिया गया है। इसने अपना नाम ल्हुंडुप देचेन (उम्र 45) बताया है। जिसे गुरुवार को भारत-नेपाल सीमा पर गलगलिया, भातगांव के पास पकड़ा गया। वह अनधिकृत मार्ग से भारत से नेपाल जा रहा था तब 41 बटालियन एसएसबी, रानीडांगा ने उसे रोककर हिरासत में लिया।
पूछताछ में तिब्बती नागरिक ने बताया कि वह ल्हुंडुप वर्ष 2000 में भारत आया और कर्नाटक के मुंडगोड, तिब्बती कॉलोनी, ड्रेपुंग गोमांग मठ में शरणार्थी शिविर में रह रहा था।
वह 18 से 22 साल तक भारत में रहा, मुख्य रूप से कर्नाटक में, और कभी-कभी धर्मशाला या अन्य तिब्बती शिविरों में गया। वहीं 2024 से वह नेपाल के फारपिंग, दक्षिण काली में ध्यान के लिए रह रहा था।
प्राप्त जानकारी अनुसार पिछले महीने की 24 तारीख को वह बीरगंज-रक्सौल सीमा मार्ग से भारत आया। फिर ट्रेन से चंडीगढ़, फिर धर्मशाला गया। धर्मशाला से उसने दिल्ली-बागडोगरा की इंडिगो फ्लाइट बुक की और 08/05/2025 को सुबह 9:30 बजे बागडोगरा पहुंचा।