रुपन्देही–4 में रोमांचक मुकाबला: 18,437 वोटों की गिनती के बाद भी प्रमोद यादव की बढ़त कायम

मनोज कुमार त्रिपाठी

नेपाल के रुपन्देही संसदीय क्षेत्र संख्या–4 में मतगणना के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। अब तक हुई मतगणना में सीपीएन–यूएमएल (एमाले) के उम्मीदवार प्रमोद कुमार यादव अपनी बढ़त बनाए हुए हैं।

निर्वाचन अधिकृत कार्यालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार कुल 18,437 मतों की गिनती पूरी हो चुकी है। इसमें प्रमोद कुमार यादव को 5,597 वोट मिले हैं और वे फिलहाल पहले स्थान पर बने हुए हैं।

वहीं नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार आशुतोष मिश्र को 4,620 वोट प्राप्त हुए हैं और वे दूसरे स्थान पर हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (RSP) के उम्मीदवार कन्हैया बनिया को 4,548 वोट मिले हैं, जिससे मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है।

दूसरी ओर जनता समाजवादी पार्टी (जसपा), नेपाल के उम्मीदवार सर्वेन्द्रनाथ शुक्ला को अब तक 1,619 वोट मिले हैं।

मतगणना के दौरान 1,035 मत अमान्य (बदर) घोषित किए गए हैं।

फिलहाल एमाले उम्मीदवार प्रमोद यादव की बढ़त कायम है, लेकिन बाकी दलों के उम्मीदवार भी करीबी अंतर से पीछा कर रहे हैं, जिससे आगे की मतगणना में मुकाबला और रोमांचक होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!