यूपी दिवस पर गृहमंत्री के आगमन पर राजधानी लखनऊ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

चेकिंग के बाद मिलेगा लोगों को प्रवेश, मंच पर रहेगा कड़ा सुरक्षा का घेरा

STF, ATS, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी रहेंगे मौजूद

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

लखनऊ। यूपी 2026 दिवस के मौके पर गृहमंत्री अमित शाह के लखनऊ आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल के जवानों को तैनात किया गया है। पुलिस के आलाधिकारियों ने शुक्रवार को ठाकुरगंज क्षेत्र के लखनऊ विकास प्राधिकरण की बसंत कुंज आवासीय योजना स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल का जायजा लिया। पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर एवं संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए अधीनस्थों को कड़े दिशा-निर्देश दिए।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो इसके लिए सुरक्षा के मद्देनजर एसटीएफ, एटीएस, बम निरोधक दस्ता तथा कमांडो भी मुस्तैद रहेंगे। कार्यक्रम स्थल पर के पास कमांडो व पुलिसकर्मियों का कड़ा सुरक्षा घेरा रहेगा। कार्यक्रम की सुरक्षा में छह पुलिस उपायुक्त, नौ अपर पुलिस आयुक्त, 29 सहायक पुलिस आयुक्त, 101 निरीक्षक, 940 उपनिरीक्षक, 1868 मुख्य आरक्षी, पांच कंपनी पीएसी, एक कंपनी आरएएफ, तीन बम निरोधक दस्ते की टीम, एक एंटी माइन टीम, पांच एंटी सैबोटाज, एक एन एस जी, ड्रोन कैमरा के अलावा इंटेलिजेंस की टीम भी मुस्तैद रहेगी। वहीं सघन चेकिंग के बाद ही किसी को भीतर जाने दिया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!