सोनौली में ई-रिक्शा व अवैध रूप से टैक्सी में चल रही निजी चार पहिया वाहनों की मनमानी पर व्यापारियों में भारी आक्रोश, पुलिस ने कसा शिकंजा 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

 

महराजगंज! सोनौली कस्बे में ई-रिक्शा और अवैध रूप से टैक्सी में चल रहे निजी चार पहिया वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग और व्यापारिक प्रतिष्ठानों के सामने सवारी भरने से दिनों दिन बढ़ती जाम की समस्या को लेकर व्यापारियों ने भारी आक्रोश जताया है। 

सोमवार को व्यापारियों एक का प्रतिनिधिमंडल सोनौली कोतवाली पहुंचा और यातायात व्यवस्था से उत्पन्न परेशानियों की विस्तृत जानकारी पुलिस को दी।

व्यापारियों ने कहा कि कस्बे में ई-रिक्शा और निजी टैक्सियां बिना किसी निर्धारित व्यवस्था के दुकानों के ठीक सामने खड़ी हो जाती हैं, जिससे ग्राहकों को दुकानों तक पहुंचने में दिक्कत होती है। 

उनकी आड़ी-तिरछी पार्किंग से मुख्य बाजार में आये दिन जाम लगा रहता है, जिससे व्यापार पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

 

शिकायत सुनने के बाद कोतवाली प्रभारी महेंद्र कुमार मिश्रा ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा कि कल से सभी ई-रिक्शा केवल टेंपो स्टैंड के पास ही खड़ी होंगी और कस्बे के भीतर सवारी भरने पर पूरी तरह रोक रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी प्राइवेट वाहन कस्बे के अंदर सवारी नहीं भरेगा, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान चौकी प्रभारी गौरव यादव, सोनौली उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय रौनियार, सुभाष जायसवाल, रामानंद रौनियार, बैजू यादव, कृपा शंकर मद्धेशिया, रुपेश अग्रवाल, सरदार विक्की सिंह, राज नायक, राजू पटवा, शम्भू जायसवाल, नीरज जायसवाल, दीपक गौड़, प्रदीप नायक, गुरु मद्धेशिया,बबलू सिंह सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!