क्रॉस बॉर्डर मानव तस्करी केस की पहचान और बचाव को लेकर प्रशिक्षण सम्पन्न

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

सोनौली महराजगंज!शुक्रवार की दोपहर पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति, शाखा नौतनवां द्वारा संचालित सुरोखित शैशव कार्यक्रम के तहत क्रॉस बॉर्डर मानव तस्करी केस की पहचान, बचाव और सुपुर्दगी नामा प्रक्रिया पर सशस्त्र सीमा बल के साथियों का अभिमुखीकरण कार्यक्रम बी बीओपी डंडा हेड एवं हरदी डाली में आयोजित हुआ।

डंडा हेड बीओपी के सहायक कमांडेंट गुलाब यादव ने कहा कि इस अभिमुखीकरण कार्यक्रम से सशस्त्र सीमा बल के साथियों का क्रॉस बॉर्डर ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर क्षमता बढ़ेगी, और साथ ही साथ पीड़िता की पहचान करने में आसानी होगी। पी जी एस एस टीम ने उदाहरण और समूह चर्चा के माध्यम से भारत- नेपाल सीमा से हो रहे मानव तस्करी रोकने पर जानकारी देते हुए पीड़ित/पीड़िता की पहचान, परामर्श और जनपद स्तर पर विभिन्न सम्बंधित विभिन्न हितभागियों के बारे में बताएं। कार्यक्रम के दौरान सशस्त्र सीमा बल, बीओपी डंडा हेड के सहायक कमांडेंट गुलाब यादव, इंस्पेक्टर सौरभ कुमार, एसएसबी, बीओपी हरदी डाली में तैनात इन्सपेक्टर, अविनेष कुमार, एसएसबी साथी, पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति के अंकित कुमार, श्रवण कुमार, सुनील कुमार पुष्पा चौधरी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!