
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
नौतनवां महराजगंज! नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी की पहल पर नौतनवां नगर स्थित अति प्राचीन श्रीराम जानकी मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए शासन ने दो करोड़ रुपए स्वीकृत किया है। इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने आज एक प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी दी है। वहीं अध्यक्ष ने मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मा0 नगर विकास मंत्री व मा0 विधायक ऋषि त्रिपाठी के प्रति आभार भी जताया है।
बता दें कि आदर्श नगर पालिका परिषद नौतनवां के हृदयस्थल वार्ड नं.6 बाल्मिकी नगर में स्थित सनातन का गौरव अति प्राचीन मन्दिर (ठाकुर द्वारा) व अन्य मंदिरों के कायाकल्प की तैयारियां शुरू हो गयी है। यह जानकारी चेयरमैन नौतनवां बृजेश मणि त्रिपाठी ने नगर में आयोजित प्रेसवार्ता में दी।
श्री त्रिपाठी ने बताया कि मंदिर के कायाकल्प के लिये क्षेत्र के यशस्वी विधायक माननीय ऋषि त्रिपाठी जी के पहल पर प्रदेश सरकार ने 2 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। उक्त धनराशि से मर्चाहे बाबा की कुटी का कायाकल्प होगा इस दौरान धर्मशाला, पार्क, इण्टर लॉकिंग सड़क, पथ प्रकाश के अलावा श्रद्धालुओं को सारी सुविधा उपलब्ध करायी जायेंगी।
प्रेसवार्ता के उपरांत नगर पालिका अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी ने अपने सभासदों के साथ मंदिर परिसर का निरीक्षण भी किया। प्रेसवार्ता के दौरान अधिशासी अधिकारी संदीप सरोज, सभासद गण धर्मात्मा जायसवाल, अनिल मद्धेशिया, सुरेन्द्र बहादुर जायसवाल, अनिल जायसवाल, संजय पाठक, राकेश जायसवाल, संजय मौर्या, राहुल दुबे, अभय कुमार व गौतम जोशी, दीपेंद्र बरनवाल, किशोर मद्धेशिया, महेंद्र जायसवाल, विनोद जायसवाल, विश्वनाथ जायसवाल, राजू जायसवाल, संतोष पाण्डेय, नेबूलाल, मनमोहन गौड़ सहित नगर के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।