उमेश चन्द्र त्रिपाठी
महराजगंज! निचलौल थाना क्षेत्र के चिउटहा मार्ग पर पचमा गांव के निकट शनिवार की सुबह करीब 11 बजे बड़ा हादसा हो गया। दो बाइकों की टक्कर में पूर्व प्रधान सहित दो की मृत्यु हो गई। जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सेमरी गांव के पूर्व प्रधान मोहर्रम अली गांव निवासी सलामत और उसकी पत्नी मनवा का निचलौल से दवा कराकर बाइक से वापस घर लौट रहे थे। मनवा काफी दिनों से बीमार चल रहीं थी। इसी दौरान चिउटहा की तरफ से आ रहे बाइक सवार कोठीभार थाना के बरियारपुर निवासी शनि एवं सिंटू से पिपरिया चौराहे पर आमने-सामने भिड़ंत हो गई। घटना में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।
आनन-फानन में स्थानीय ग्रामीणों की मदद से चार घायलों को दो एंबुलेंस तथा एक घायल को निचलौल थानाध्यक्ष ने अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदौरा लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मनवा को मृत्यु घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जिला अस्पताल पर पहुंचने पर चिकित्सक ने मोहर्रम अली को भी मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। दो घायलों की मृत्यु हो गई है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।