मिशन शक्ति 5.0 के तहत लाल बहादुर शास्त्री स्मारक पीजी कॉलेज आनन्द नगर में तीन दिवसीय मार्शल आर्ट आत्मरक्षा कार्यशाला का शुभारंभ

छात्राओं को किसी भी संकट की स्थिति में स्वयं की सुरक्षा करना सबसे महत्वपूर्ण – डॉ. राम पांडे

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज! आज दिनांक 13/10/2025 दिन-सोमवार को लाल बहादुर शास्त्री स्मारक पी.जी. कॉलेज आनन्दनगर, महराजगंज में मिशन शक्ति 5.0 के तत्वावधान में महाविद्यालय की छात्राओं को तीन दिवसीय मार्शल आर्ट आत्मरक्षा कार्यशाला का शुभारम्भ किया गया l प्रथम दिवस पर मुख्य प्रशिक्षक सीफू फिरोज ने छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए हमले और बचाव की तकनीकी के अन्तर्गत हाथ और पैर से वार करना, पंच, लात, कोहनी और घुटनों का उपयोग, ब्लॉक करना तथा ताइक्वांडो आदि का प्रशिक्षण दिया l

 

 

 

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राम पाण्डेय ने कहा कि छात्राओं को किसी भी संकट की स्थिति में स्वयं की सुरक्षा करना सबसे महत्वपूर्ण होती है, इसलिए इस प्रशिक्षण में सभी को प्रतिभाग करना चाहिए l डिजिटल युग में सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करें, अजनवियों से चैटिंग या निजी जानकारी साझा करना खतरनाक हो सकता है, इसके लिए डायल 112, महिला पावर हेल्प लाइन 1090, साइबर हेल्प लाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करा सकते है l

 

 

इस अवसर पर प्रशिक्षक बलराम गौड़, शहनाज, डॉ. तृप्ति त्रिपाठी, डॉ. प्रीति यादव, डॉ अर्चना दीक्षित, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. अजीत सिंह, डॉ. फैजान अशरफ, डॉ. जितेंद्र प्रसाद इत्यादि लोग मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!