भाजपा नेता जीतेन्द्र जायसवाल के नेतृत्व में”आपरेशन सिंदूर” की सफलता पर नौतनवां में निकले लोग

पठाखे छोड़ और मिठाई बांटकर मनाया जश्न 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

नौतनवां महराजगंज! भारत सरकार द्वारा चलाए गए “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत पहलगाम हमले का करारा जवाब देते हुए लश्कर, जैश और हिजबुल के 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया गया है। इस कार्रवाई में आतंकी मौलाना मसूद अजहर का अड्डा भी तबाह कर दिया गया है। इस निर्णायक कार्रवाई के बाद देशभर में खुशी की लहर दौड़ गई है।

YouTube player

इस कार्रवाई की जानकारी होते ही भाजपा के वरिष्ठ नेता जीतेन्द्र जायसवाल आज बड़ी संख्या में नगरवासियों के साथ कस्बे में घूमकर हाथों में तिरंगा थामे लोगों ने “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “पाकिस्तान मुर्दाबाद” के गगनभेदी नारे लगाए। आतंक के खिलाफ इस बड़ी जीत की खुशी में मिठाइयां बांटी और पटाखे छोड़कर और खुशी का इजहार किया।

इस अवसर श्री जायसवाल ने कहा कि सरकार की इस साहसिक कार्रवाई की जितनी भी सराहना की जाए कम है। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की कार्रवाई ही आतंकवाद का स्थायी समाधान हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री और सुरक्षा बलों की सराहना करते हुए देश की अखंडता और सुरक्षा के लिए एकजुटता का संदेश दिया। 

इस दौरान ओम प्रकाश वर्मा, सुधांशु उर्फ राजन वर्मा,किशन मद्धेशिया,करन गुप्ता, शत्रुघ्न जायसवाल, ध्रुव मोदनवाल, चेतन चौहान, राम किशुन,रवि मोदनवाल, राधेश्याम,उदय चौधरी,छोटू पाठक, रोहित वर्मा, संदीप वर्मा, अर्पित, गुड्डू जायसवाल, शैलेन्द्र बर्नवाल, संजय मद्धेशिया समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!