हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पाण्डेय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों ने मनाया सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवा महाराजगंज! शुक्रवार को हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पाण्डेय के नेतृत्व में नौतनवां स्थित जन सम्पर्क कार्यालय पर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर 150 वी जयंती मनाई गई ।इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पाण्डेय ने कहा कि यह दिन हम सबको राष्ट्रीय एकता और अखंडता के महत्व को याद दिलाता है और सरदार वल्लभ भाई पटेल के आदर्शों पर चलने की हमें प्रेरणा देता है। इस अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी के अंशुमान वरुण, शिवेंद्र यादव, सुभाष चंद्र पटेल, पंकज मौर्या, विनय श्रीवास्तव, विशाल गुप्ता, विश्वजीत गुप्ता, ओम प्रकाश राजभर, ओम प्रकाश यादव, अरविंद कुमार, कन्हैया लाल आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!