नौतनवां ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा बरवाकला के प्रधान प्रतिनिधि ने जरूरतमंदों में वितरित किया कंबल 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

नौतनवां महराजगंज! नौतनवां विकासखंड के ग्राम पंचायत बरवाकला में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आशुतोष सिंह ने कड़ाके की ठंड के बीच गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किया।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आशुतोष सिंह ने

बताया कि वे हर वर्ष ठंड के मौसम में जरूरतमंदों तक कंबल पहुंचाते हैं। यह सिलसिला पिछले 10 वर्षों से लगातार जारी है और आगे भी जारी रहेगा।

ग्रामीणों ने इस पहल की खूब सराहना की और कहा कि ऐसे समय में मदद मिलना जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत की बात होती है। पूरे क्षेत्र में इस सामाजिक कार्य की चर्चा जोरों पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!